शोक संदेश

हिन्दुस्तान अखबार वाराणसी के सीनियर मैनेजर (विज्ञापन) मनीष श्रीवास्तव का कोरोना से निधन

वाराणसी। हिन्दुस्तान अखबार, वाराणसी के सीनियर मैनेजर (विज्ञापन) अप कंट्री हेड कबीरचौरा ( वाराणसी ) निवासी मनीष श्रीवास्तव जी का वाराणसी में कोरोना संक्रमित होने के कारण इलाज के दौरान मौत हो गई। उनकी मृत्यु की खबर सुनते हैं परिजन सहित, अखबारों के मीडिया साथी, सीनियर, रिश्तेदार, पड़ोसी आदि शोकाकुल हो गये। अपने स्वभाव से सभी को हंसाने और और गुनगुनाने वाले मनीष श्रीवास्तव हमेशा लोगों की पसंद बने रहें। उन्होंने अखबारी दुनिया में अमर उजाला, दैनिक जागरण, हिंदुस्तान सहित विभिन्न समाचार पत्रों में काम किया है। वे वाराणसी संस्करण सहित लखनऊ संस्करण में काम करते हुए मऊ, आजमगढ़, बलिया , गाजीपुर, सोनभद्र, मिर्ज़ापुर, भदोही, चंदौली, रायबरेली, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, फैज़ाबाद , बारबंकी , गोंडा , बलरामपुर , बहराइच , लखीमपुर , सीतापुर व हरदोई सहित अनेको जनपदों में मीडिया जगत से जुड़कर काम किए हैं। अपने व्यवहार के धनी मनीष श्रीवास्तव हमेशा सभी के प्रति अपने हंसमुख स्वभाव को बनाए रखें। उन्होंने अपने कार्य करने की शैली को हमेशा चेहरे पर मुस्कान रखकर लोगों से कराया। उनके निधन से सभी शोकाकुल है। 10-11 अप्रैल की देर रात्रि अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। निधन का समाचार जैसे ही भोर से लेकर सुबह तक लोगों को मिलता गया लोग एक पल के लिए तो संवेदन शून्य हो गये। लोगों को समझ में ही नहीं आया कि यह कैसा समाचार मिल रहा है। देखते ही देखते यह बात दर्जनों जनपदों में मीडिया जगत से जुड़े लोगों के बीच पंहुच गयी। जिसकी भी बात मनीष श्रीवास्तव से हुई थी वे उनके जिंदादिल व्यवहार को कतई नही भुला सकता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *