अपना जिला

DM के निर्देश पर नाली तोड़ मानक के अनुरूप बनाने का कार्य शुरु, मिलेगी अतिक्रमण से मुक्ति

■ मधुबन के अधिशासी अधिकारी सहित एवं फोर्स रहा मौजूद

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन ।नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 अंबेडकर तिराहा अंतर्गत स्थित ब्लॉक रोड के निर्माण में अनियमितता देख शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय पहुँचे जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल निर्मित नाली को तोड़कर सीधा करते हुए पटरियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया था। निर्देश के क्रम में रविवार को ईओ मुकेश चौधरी फोर्स के साथ ब्लॉक रोड के पटरियों पर किए हुए अतिक्रमण को हटवाते हुए नाली का मानक के अनुरूप निर्माण प्रारंभ कराया। गौरतलब है कि एक दशक से यह मार्ग बदहाल पड़ा हुआ था जिसका स्वत: संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल ने नगर पंचायत को रोड़ निर्माण कराने का निर्देश दिया था। जिसके सापेक्ष नगर पंचायत 25 लाख 44 हजार की लागत से रोड का निर्माण रोड एवं नाली पटिया निर्माण प्रारंभ कराया था। इसी बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तैयारियों का जायजा लेने शनिवार को ब्लॉक मुख्यालय पहुँचे जिलाधिकारी नाली निर्माण में अनियमितता देख बिफर पड़े तथा तोड़ते हुए पुनः निर्माण कराने का निर्देश दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *