सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापिका शारदा देवी का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
मऊ। सहादतपुरा निवासी डॉ. धर्मेंद्र राय (सहायक अध्यापक एवं प्रबंधक, आर.एस. पब्लिक स्कूल, वैजापुर, मऊ) तथा मूल निवासी ग्राम अमारी, जनपद मऊ की माता शारदा देवी का शुक्रवार प्रातः लगभग 4 बजे उनके सहादतपुरा स्थित आवास पर निधन हो गया। वह 72 वर्ष की थीं।
स्वर्गीय शारदा देवी, स्वर्गीय राममूर्ति राय की पत्नी थीं तथा प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव, मऊ से प्रधानाध्यापिका पद से सेवानिवृत्त हुई थीं। उनके निधन की सूचना मिलते ही सुबह से ही उनके आवास पर शुभचिंतकों, परिजनों एवं क्षेत्रवासियों का तांता लगा रहा। सभी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा ईश्वर से परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
अपने पीछे वह तीन पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को दोहरीघाट स्थित श्मशान घाट पर किया जाएगा। शव यात्रा शनिवार को दोपहर लगभग 12 बजे उनके पैतृक निवास से दोहरीघाट के लिए प्रस्थान करेगी।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में डॉ. संदीप राय, संजय सिंह, अशोक ललित, अजय, शिवजी राय, ओमेंद्र सिंह सहित मोहल्ले के अनेक गणमान्य नागरिक, मित्र एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे।

