अपना जिला

इनरव्हील क्लब मऊ की अध्यक्ष बनने पर ज्योति सिंह का भव्य स्वागत, समाजसेवा का लिया संकल्प

मऊ। इनरव्हील क्लब, मऊनाथ भंजन की नवनिर्वाचित अध्यक्ष ज्योति सिंह के सम्मान में वर्कआउट एंड डांस एकेडमी की संचालिका सोनू सिंह द्वारा भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।

समारोह में बीना राय, नीलम सिंह, शारदा त्रिपाठी सहित कई गणमान्य महिलाएँ एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहीं। सभी ने विश्वास जताया कि ज्योति सिंह के नेतृत्व में इनर व्हील क्लब महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और समाजसेवा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेगा।

सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए ज्योति सिंह ने कहा कि यह सम्मान पूरे क्लब की टीम का है। उन्होंने सभी सदस्यों के सहयोग से सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना के साथ समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां सभी ने क्लब की उज्ज्वल एवं सफल यात्रा की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *