उत्तर प्रदेश

वाराणसी मंडल के बनारस, छपरा और मऊ कोचिंग डिपो को मिला अंतरराष्ट्रीय ISO प्रमाणन

वाराणसी, 20 जुलाई। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल ने गुणवत्ता, पर्यावरण संरक्षण और कार्यस्थल सुरक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के नेतृत्व और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर (C&W) अभिषेक राय के मार्गदर्शन में बनारस, छपरा और मऊ कोचिंग डिपो को एक साथ ISO 9001:2015, ISO 14001:2015 और ISO 45001:2018 के अंतरराष्ट्रीय प्रमाणपत्र प्राप्त हुए हैं।

यह प्रमाणन गुणवत्ता आधारित अनुरक्षण, सुरक्षित कार्य संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों का परिणाम है। तीनों डिपो में रेल कोचों का रखरखाव भारतीय रेल और RDSO के मानकों के अनुरूप वैज्ञानिक एवं व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को सुरक्षित, आरामदायक और गुणवत्तापूर्ण यात्रा सुविधा मिल सके।

प्रमाणन प्रक्रिया के तहत अधिकारियों और कर्मचारियों को गुणवत्ता, पर्यावरण और सुरक्षा संबंधी विशेष प्रशिक्षण दिया गया। स्वतंत्र ऑडिट में सभी मानकों पर सफल पाए जाने के बाद तीनों डिपो को यह अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्रदान की गई।

इस अवसर पर आशीष जैन ने अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरी टीम की मेहनत, कार्यकुशलता और उत्कृष्ट सेवा के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने इसे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन तथा वैश्विक मानकों के अनुरूप कार्य संस्कृति को मजबूत बनाने की नई जिम्मेदारी बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *