अपना जिला

सांसद रवि किशन ने गोरखपुर में जय ह्युंडई शोरूम का किया उद्घाटन

० गोरखपुर के ऑटोमोबाइल क्षेत्र को मिली नई दिशा

गोरखपुर के ऑटोमोबाइल परिदृश्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हुए, जय ह्युंडई ने मोहद्दीपुर स्थित अपने अत्याधुनिक और पूर्ण सुविधा-युक्त शोरूम का भव्य शुभारंभ किया। इस ऐतिहासिक अवसर गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद रवि किशन शुक्ल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विधिवत रूप से फीता काटकर शोरूम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि गोरखपुर में निश्चित रूप से ह्युंडई कम्पनी के इस नए शोरुम व सर्विस सेंटर से ग्राहकों को काफी लाभ होगा। रवि किशन ने कहा कि जय ह्युंडई के शैलेंद्र मिश्र युवा हैं उनके कदम गोरखपुर के व्यवसायिक विकास में मिल का पत्थर साबित होगी।

जय ह्युंडई के  शैलेन्द्र मिश्र ने कहा कि शोरूम में ह्युंडई की लोकप्रिय और नवीनतम कार की सभी रेंज उपलब्ध है, जिनमें प्रमुख मॉडल जैसे क्रेटा, वेन्यू, एक्सटर, आई20, वर्ना और अल्काज़र शामिल हैं। ये वाहन न केवल स्टाइल और प्रदर्शन में अग्रणी हैं, बल्कि सुरक्षा, टिकाऊपन और नवीनतम तकनीक का भी प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि जय ह्युंडई का लक्ष्य केवल वाहन विक्रय तक सीमित नहीं, बल्कि प्रत्येक ग्राहक को एक सहज, पारदर्शी एवं दीर्घकालिक सेवा का अनुभव प्रदान करना है। शोरूम में विक्रय, टेस्ट ड्राइव, वाहन सेवा, तथा मूल स्पेयर पार्ट्स की सभी सुविधाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध हैं, जिससे ग्राहकों को एक समग्र अनुभव प्राप्त होता है।

सांसद रवि किशन ने उद्घाटन के बाद शोरूम के प्रथम ग्राहक गौरव पांडेय को अल्काजार की चाभी भेंट की।उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधियों में गोरखपुर नगर महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, सहजनवां विधायक  प्रदीप शुक्ल, पिपराइच विधायक  महेंद्र पाल सिंह, श्रीमती पद्मा मिश्रा (निदेशक), भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता आनन्द दूबे, नगर पंचायत घोसी के अध्यक्ष मुन्ना गुप्ता, केके मिश्रा, सुरेन्द्र गुप्ता, मुरलीधर यादव, रोटरी के अध्यक्ष प्रदीप सिंह, अभिषेक मिश्र, सिद्धांत पाल, एवं जय ह्युंडई परिवार के समस्त सदस्यों सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों, उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों, ह्युंडई के वरिष्ठ अधिकारियों तथा आम जनमानस की वृहद उपस्थिति ने इस आयोजन को एक ऐतिहासिक और यादगार क्षण में परिवर्तित कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *