उत्तर प्रदेश

छड़ी वाले अरविन्द ने साइकिल वाले अखिलेश पर कसा तंज !

 

सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख महासचिव अरविंद राज बाद इन दिनों पूरे फ़ार्म में है अपने पिता ओपी राजभर से राजनीति का ककहरा सीखने वाले अरविंद बयानबाजी में किसी बड़े राजनेता से कम नहीं हैं । वे भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन सरकार का हिस्सा हैं और अपनी पार्टी के दूसरे बड़े क़द्दावर नेता तो फिर कहाँ किसी से कम हैं! इसलिए उनके बोल के पूर्वांचल व यूपी की सियासत में काफी मायने हैं!

अपने सोशल मीडिया के पेज पर उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसा है!

कहा है कि, अखिलेश चलिए इस दिन का इंतजार रहेगा.. जब सरकार थी तब तो महाराजा सुहेलदेव राजभर जी की श्री @yadavakhilesh जी को कभी याद नहीं आई. जब राजभर समाज को नौकरी में हिस्सेदारी चाहिए थी तो ये महाराज सुहेलदेव राजभर के वंशजों को भूल गए, जब राजनीतिक हिस्सेदारी चाहिए थी तो पंचायत से लेकर सरकार तक जगह नहीं दे पाए, आज जब हमारा समाज अपनी लड़ाई लड़ने लगा है, समाज के लोग जागरूक हो गए है, अपने हक के लिए आवाज उठाने लगे है, तब इन महोदय को हमारे पूर्वज की याद आने लगी और आई भी तो हिस्सेदारी नहीं देंगे, मूर्ति और सोने की तलवार लगाने का लालच दे रहे हैं ,राजभर समाज ख़ुद अपने महापुरुष की सोने की मूर्ति और सोने की तलवार लगा लेगा इसके लिए राजभर समाज को किसी के एहसान की जरूरत नहीं है,कास आप अपने समय के सरकार में बहराइच में महाराजा सुहेलदेव राजभर जी का स्मारक बनवा दिए होते. लखनऊ के लालबाग में एक मूर्ति स्थापित हुई थी जब आपकी सरकार थी उसी समय सोने की तलवार भी लगवा देना चाहिए था ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *