अपना जिला

मुरली मनोहर पाण्डेय को राष्ट्रीय जिम्मेदारी, NCP लेबर सेल के बने राष्ट्रीय महासचिव; तीन राज्यों का मिला प्रभार

मुरली मनोहर पाण्डेय बने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी लेबर सेल के राष्ट्रीय महासचिव, तीन राज्यों का मिला प्रभार
मऊ में कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर किया स्वागत, मजदूरों के हितों की रक्षा को बताया प्राथमिकता
मऊ। मुरली मनोहर पाण्डेय को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के लेबर सेल का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें झारखंड, बिहार और उत्तराखंड का प्रभारी भी बनाया गया है। उनकी नियुक्ति की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। मऊ स्थित उनके कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया और बधाई दी।
मुरली मनोहर पाण्डेय लंबे समय से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, निर्माण श्रमिकों और फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिकों के अधिकारों की लड़ाई लड़ते आ रहे हैं। मजदूरों के बीच उनकी सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपी है।
अपनी नियुक्ति पर मुरली मनोहर पाण्डेय ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनेत्रा ताई पवार, कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल, राष्ट्रीय महासचिव पार्थ पवार, लेबर सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदेश बिदुरी तथा राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि आज देश में मजदूर 12 घंटे काम करने के बावजूद 450 रुपये की न्यूनतम मजदूरी भी नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं। अनेक श्रमिकों को पीएफ, ईएसआई और समुचित इलाज की सुविधा नहीं मिल रही है। ई-श्रम कार्ड बनने के बावजूद उन्हें आयुष्मान कार्ड, आवास, पेंशन और बच्चों की छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने महिला श्रमिकों को समान काम के लिए कम मजदूरी दिए जाने का मुद्दा भी उठाया।
मुरली मनोहर पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव के रूप में उनकी पहली प्राथमिकता झारखंड, बिहार और उत्तराखंड में मजदूरों को ई-श्रम से आयुष्मान कार्ड और पेंशन योजनाओं से जोड़ने की होगी। इसके साथ ही प्रत्येक फैक्ट्री और कार्यस्थल पर न्यूनतम मजदूरी सुनिश्चित कराने तथा पीएफ और ईएसआई की व्यवस्था लागू कराने के लिए प्रयास किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की तर्ज पर अन्य राज्यों में भी 65 हजार रुपये की कन्या विवाह अनुदान योजना और औजार सहायता योजना लागू कराने की दिशा में पहल की जाएगी। मजदूरों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला स्तर पर हेल्पडेस्क स्थापित कराना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
स्वागत कार्यक्रम में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश कन्नौजिया, मंडल उपाध्यक्ष मोनिका राय, प्रदेश सचिव प्रिंस प्रजापति, राहुल पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष आदर्श पाण्डेय हैप्पी, प्रदेश महासचिव आदर्श पण्डित, विनीत चौहान, अशोक सिंह, गौरव पाण्डेय, कृष्णानंद सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रघुबीर यादव, धनंजय मिश्रा, गाजीपुर जिलाध्यक्ष मनोज कुमार, डॉ. सत्यप्रकाश, सतीश चंद यादव उर्फ मिंटू, ममता राय और विजय कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *