शिक्षा और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर मनोज पांडेय को ‘भारतीय रत्न प्रेरणा सम्मान-2026’
मऊ। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य, कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने तथा सामाजिक जागरूकता के माध्यम से प्रगतिशील समाज के निर्माण में अहम योगदान के लिए मनोज पांडेय को भारत सरकार की संस्था सेवापृथ फाउंडेशन द्वारा “भारतीय रत्न प्रेरणा सम्मान-2026” से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान शिक्षा, सामाजिक समरसता और युवा प्रतिभाओं के विकास के लिए उनके निरंतर प्रयासों एवं उत्कृष्ट नेतृत्व के प्रति सम्मान स्वरूप प्रदान किया गया। इस उपलब्धि पर क्षेत्र के सामाजिक, राजनीतिक एवं शिक्षाविदों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
बधाई देने वालों में रमेश चंद आर्य, भाजपा जिला अध्यक्ष रामाश्रय मौर्य, पूर्व जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह रैकवार, जिला महामंत्री राघवेंद्र राय शर्मा, संजय मौर्य, शिवम चतुर्वेदी, रमन पाण्डेय, हंसनाथ तिवारी, सुनील दुबे, जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, अजीत पाण्डेय, प्रेमभूषण पाण्डेय, दुर्गा पाण्डेय, मुनींद्र मिश्रा, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष मुन्ना दुबे, अरविंद सिंह, हौसला प्रसाद उपाध्याय, पूर्व जिला महामंत्री राकेश मिश्रा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, जिला कार्यालय मंत्री सुनील दूबे ‘सोनू’, सुनील यादव सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे। सभी ने मनोज पांडेय के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे मऊ जनपद के लिए गौरव का विषय बताया।

