शोक संदेश

मऊ के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. योगेंद्र यादव की माता का निधन

मऊ नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. योगेंद्र यादव की माता श्रीमती चन्द्रदेईया देवी पत्नी स्व. वासुदेव यादव का शनिवार की सुबह 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।

शनिवार सुबह उनका पार्थिव शरीर सहादतपुरा स्थित आवास से पैतृक गांव बनगांवा, घोसी ले जाया गया। वहां से उनकी अंतिम यात्रा दोहरीघाट मुक्तिधाम पहुंची, जहां सरयू नदी के तट पर पूरे विधि-विधान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

स्वर्गीय श्रीमती चन्द्रदेईया देवी के बड़े पुत्र नागेंद्र यादव घोसी चीनी मिल में कार्यरत हैं, जबकि छोटे पुत्र डॉ. योगेंद्र यादव मऊ नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सक हैं। उनकी पुत्री स्वास्थ्य विभाग में सीएचओ के पद पर कार्यरत हैं।

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में डॉ. मनोज यादव, डॉ. रितेश अग्रवाल, डॉ. विनय गुप्ता, डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, डॉ. रघुनंदन अग्रवाल, डॉ. राजेश यादव, वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप सिंह, डॉ. अरुण चौबे, भाजपा नेता मुन्ना दूबे, कांग्रेस नेता राजमंगल यादव, सतीश तिवारी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *