बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश
उत्तर प्रदेश पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. यूपी पुलिस ने बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है. क्राइम ब्रांच इटावा और थाना भरथना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गैंग के 6 सदस्यों को चोरी की 34 दोपहिया वाहन और 1 ओमनी कार सहित गिरफ्तार किया है. पुलिस अपनी इस कामयाबी से गदगद है.

