अपना जिला

काम की बात : घर बैठे मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1076 पर दर्ज कराएं अपनी शिकायत

◆15 दिन के अंदर समस्या निस्तारित नही होता है तो एल-1, एल-2, एल-3, एल-4 के तहत् स्वतः माॅनिटरिंग के लिए उच्च अधिकारियों के पास चला जाएगा मामला, घर बैठे ही प्राप्त करें निस्तारण आख्या

◆शासन से आये विशेष सचिव आई0टी0 पी0सी0 श्रीवास्तव जनपद के सभी अधिकारियों को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल के बारे में दी विस्तृत जानकारी

मऊ। मुख्यमंत्री हेल्प लाइन के सम्बन्ध में शासन से आये विशेष सचिव आई0टी0 पी0सी0 श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में सोमवार को बैठक सम्पन्न हुई। उक्त बैठक में विशेष सचिव पी0सी0 श्रीवास्तव द्वारा जनपद के सभी अधिकारियों को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी कि कैसे मुख्यमंत्री हेल्प लाइन 1076 पर शिकायतकर्ता द्वारा शिकायत दर्ज करायी जायेगी एवं पोर्टल को कैसे खोला जायेगा और इस पर कैसे कार्य किया जायेगा जनपद स्तरीय अधिकारियों को विस्तारपूर्वक बताया गया। उक्त बैठक में यह भी बताया गया कि मुख्यमंत्री हेल्प लाइन पोर्टल आई0जी0आर0एस0 से कैसे अलग है और सभी अधिकारियों को सन्दर्भ को निस्तारित करने के लिए 15 दिन का समय होता है 15 दिन के बाद अगर सन्दर्भ निस्तारित नही होता है तो एल-1, एल-2, एल-3, एल-4 के तहत् स्वतः माॅनिटरिंग के लिए चला जाता है और इसमें शिकायतकर्ता घर बैठे ही अपना निस्तारण आख्या प्राप्त कर सकता है।

पी0सी0 श्रीवास्तव द्वारा यह भी बताया गया कि मुख्यमंत्री हेल्प लाइन नम्बर 24 घण्टे खुला रहता है जिसमें 500 कर्मचारी प्रति शिप्ट कम्प्यूटर पर कार्य करतें है। और कोई व्यक्ति बैठे मोबाइल से अपनी शिकायत 1076 पर दर्ज करायेगा लखनऊ में बैठे कम्प्यूटर आपरेटर द्वारा उसकी शिकायत दर्ज करके सम्बन्धित अधिकारी के मो0न0 पर और शिकायत कर्ता के मो0न0 पर एक सूचना चली जायेगी जब अधिकारी द्वारा आॅनलाइन उसका निस्तारण कर दिया जायेगा। तब लखनऊ काल सेन्टर से शिकातकर्ता से उसके मो0न0 पर पुछा जायेगा कि आप इस निस्तारण से संतुष्ट है कि नही यदि शिकायकर्ता संतुष्ट नही होगा तो यह शिकायत उसके उपर के अधिकारी के पास चली जायेगी अब वह अधिकारी दुबारा उसी अधिकारी के पास जाॅच के लिए भेज सकता है या उसे अपने स्तर से निस्तारित कर सकता है।

उक्त अवसर पर सचिव ने बताया कि यह आई0जी0आर0एस0 के तहत ही शिकायत दर्ज की जायेगी इसमें शिकायकर्ता का मो0न0 भी उस एल-1 अधिकारी के पास एस0एम0एस0 माध्यम से पंहुच जायेगा जिससे अधिकारी द्वारा शिकायतकर्ता से बात कर उसकी शिकायत के बारे में विस्तृत जानकारी ली जा सकती है।

उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर जिलाधिकारी, डी0सी0 मनरेगा, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी, समस्त तहसीलदार, उपजिलाधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, ई-डिस्ट्रीक्ट मैनेजर आशीष कुमार सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *