अपना जिला

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी, मऊ के लकी ड्रॉ में संतोषी सिंह ने जीती स्कूटी

मऊ। किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के एक्सक्लूसिव शोरूम दीप ज्वैलर्स, ब्रह्मस्थान, मऊ द्वारा आयोजित प्रथम लकी ड्रॉ का आयोजन 27 सितंबर 2026 को उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में J.P. Mishra Foundation, घोसी की चेयरपर्सन श्रीमती पद्मा मिश्रा, SBI के चीफ मैनेजर श्री गंगाधर साहू, उनके सहयोगी श्री अभय द्विवेदी तथा शोरूम के ओनर श्री आशीष शाह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

श्री आशीष शाह के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित इस लकी ड्रॉ में पुरानी तहसील, मऊ निवासी श्रीमती संतोषी सिंह विजेता रहीं। उन्हें पुरस्कार स्वरूप स्कूटी प्रदान की गई।

इसके अलावा छह अन्य ग्राहकों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए। अतिथियों एवं किसना परिवार की ओर से विजेता सहित सभी पुरस्कार विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।

इस अवसर पर श्री आशीष शाह ने ग्राहकों के विश्वास एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी अपने ग्राहकों के साथ भविष्य में भी इसी प्रकार के विशेष आयोजनों का आयोजन करता रहेगा। उन्होंने ग्राहकों को आगामी स्कूटी एवं कार लकी ड्रॉ में शामिल होने के लिए भी प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में किसना परिवार के सदस्य, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में ग्राहक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *