पूनम यादव को यूपी सरकार देगी 50 लाख
उत्तर प्रदेश के वाराणसी की रहेने वाली महिला वेेटलिफ्टर पूनम यादव को राष्ट्रमंडल खेल-2018 में स्वर्ण पदक जीतने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 50 लाख रुपये का पुरस्कार देने का ऐलान किया है. साथ ही पूनम को राज्य सरकार द्वारा राजपत्रित अधिकारी का पद भी दिया जाएगा. सीएम योगी ने पूनम को जीत की बधाई देते हुए कहा है कि पूनम की मेहनत से आज पूरा भारत गर्व महसूस कर रहा है. पूनम ने अपनी प्रतिभा, लगन और परिश्रम के बल पर बेहतरीन प्रदर्शन किया है. हम आपको बता दें कि कॉमन वेल्थ गेम्स-2018 में पूनम यादव ने भारोत्तोलन प्रतियोगिता के 69 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है.

