कुम्भ-2019 को लेकर सीएम योगी की अपील
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कुम्भ-2019 को सफल बनाने के लिए अपील की है.सीएम इलाहाबाद में कुम्भ-2019 प्रयाग के कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों और आयोजन से जुड़े लोगों को सम्बोधित कर रहे थे.
कुम्भ-2019 के आयोजन को दिव्य एवं भव्य बनाया जाए।
पर्यटक, तीर्थयात्री और श्रद्धालु को अतिथि के रूप मे देखा जाए।
साधु, संतो और अखाड़ों की समस्याओं को निरंतर संवाद स्थापित कर दूर किया जाए।
किसी भी साधु या अतिथि से दुर्व्यवहार न किया जाए.
कुम्भ-2019 के पौराणिक महत्व के साथ वैज्ञानिक महत्व के बारे में भी लोगों को बताया जाए।
कुम्भ में हर वर्ग के लोग बिना किसी भेदभाव के आते हैं। इसे राष्ट्रीय पर्व के रूप मे आयोजित किया जाए तथा इसी पर्व के अनुरूप ही कार्यों को किया जाए

