खुशखबरी : फंटासिया वाटर पार्क एन्ड रिसोर्ट का भव्य शुभारम्भ 6 मई से मऊ में
◆ आधुनिक सुविधाओ से लैश होगा फंटासिया वाटर पार्क एन्ड रिसोर्ट : डा.हाशमी
मऊ। फंटासिया वाटर पार्क एन्ड रिसोर्ट का भव्य शुभारम्भ जनपद के रतनपुरा में होने जा रहा है। जिसका शुभारम्भ 6 मई दिन रविवार को होना है। यह वाटर पार्क पूर्वांचल का सबसे बड़ा और पहला वाटर पार्क होगा। जिसमे विभिन्न प्रकार की वाटर स्लाइड्स, फेमिली पुल, किड्स पुल, वेब पुल, रेन डांस, ड्राई स्लाइड्स इत्यादि जैसी सुविधाएं मिलेगी। इस वाटर पार्क में नौजवानों के साथ-बच्चे भी आनन्द उठा सकेंगे। यह जानकारी डा.हाशमी द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि इस आधुनिक सुविधाओ से लैश फंटासिया वाटर पार्क एन्ड रिसोर्ट का लुत्फ़ उठाने के लिए प्रति व्यक्ति पर 300 रूपये टिकट लगाया गया है और 3 वर्ष से कम आयु वाले बच्चो के लिए फ्री रहेगा। जिसका समय 11 से 5 बजे तक ही खुला रहेगा। कहा कि शनिवार, रविवार एवं अन्य सार्वजनिक छुट्टियों के दिन प्रति व्यक्ति पर 400 रूपये टिकट लगेगा। इतना ही नही स्कूल और कॉलेजों के लिये विशेष पैकेज है। डा.हाशमी ने बताया कि यह पार्क दो करोड़ की लागत से बन रहा है। वाटर पार्क एवं रिसोर्ट बन जाने से जनपद के बच्चो तथा नौजवानों का सपना पूरा होगा और बेरोजगार युवाओं को रोजगार भी मिल जायेगी। जिससे अपने परिवार का पालन पोषण कर सकेंगे। कहा कि इस क्षेत्र को आधुनिक पर्यटन के रूप में विकसित करने की योजना बनायी गई है। मऊ जनपद के रतनपुरा क्षेत्र में वाटर पार्क खुल जाने से क्षेत्र में पर्यटनों की आने की आपार सम्भावनाए है। कहा कि स्कूल बंद होने के बाद बच्चे सिर्फ एक ही रट होती है कि इन छुट्टियों में हम कहाँ जा रहे है। तो ऐसे में आपको इस बार कही बाहर जाने की जरूरत नही पड़ेगी। हम आपकी मुश्किल आसान कर देते हैं। परिवार के बहाने ही सही इस वाटर पार्क में गए तो आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। कुछ ऐसी ही मनमोहक वाटर पार्क की खूबसूरती देखकर आपको तरोताजा कर देगी और आपकी जेब भी ज्यादा ढीली नहीं होगी। जो आप इस वाटर पार्क को चित्र के माध्यम से दिखा रहे है। जल्द ही युवा व बच्चे फंटासिया वाटर पार्क एन्ड रिसोर्ट का ले सकेंगे आनन्द।

