आईएएस टॉपर टीना डाबी व अतहर शफी खान हुए एक दूजे के
कश्मीर। जब पूरा देश जाति और धर्म में उलझकर अपने-अपने समाज व धर्म का आडम्बर ओढ़ देश को भटकाव की ओर ले जाने में लगा है ऐसे में देश का सर्वोच्च परीक्षा आईएएस टॉप कर देश ही नहीं पूरी दुनिया में नाम रोशन करने वाले दो युवा सिर्फ जाति को ही दरनिकार कर के नहीं बल्कि धर्म को भी अपने से अलग-थलग एक ऐसा रिश्ता जोड़ते हैं जो इतिहास बनता है। देश को दोनों टापरो के इस कदम की जितनी भी तारीफ की जाए कम है। वैसे तो जाति और धर्म के ठेकेदारों को उनका यह कदम दकियानूसी और बेमतलब का लगेगा लेकिन उन्होंने जाति और धर्म को भुलाकर एक दूसरे को अपना बनाने व एक दूसरे के अंदर खुद को तलाशने का जो सफर तय किया है वास्तव में वह बधाई और काबिल तारीफ है। आपको बताते चलें कि
2015 की आईएएस टॉपर टीना डाबी और 2015 में ही दूसरे स्थान पर रहे अतहर शफी खान ने कश्मीर के पहलगाम की खूबसूरत वादियों में रविवार को दोनों ने प्रेम कहानी को बेहद खूबसूरत अंजाम दिया। दोनों हमेशा के लिए प्रेम बंधन में बंध न सिर्फ जाति और धर्म के ठेकेदारों पर करारा तमाचा जड़ा है बल्कि यह संदेश भी दिया है कि,
“हमें आता है जुड़ना,जीना और एक दूसरे को चाहना,
चलो हटो हमें न बताओ जाति-धर्म के फायदे नुकसान।
तेरे धर्म से हटकर भी, हम जी लेंगे उसके धर्म में,
जिसने कभी न बताया कौन है हिन्दू कौन मुसलमान”।
बधाई।

