उत्तर प्रदेश

कांग्रेस ने जारी की यूपी में 125 प्रत्याशियों की सूची जिसमें 50 महिलाएं

उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की 125 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें उन्होंने 50 महिलाओं को टिकट देकर महिला हक की बात को सिद्ध कर दिया है। पार्टी की राष्ट्रीय नेता प्रियंका गांधी का महिलाओं को आरक्षण देने की बात कर देश में सबसे पहले महिलाओं को टिकट देने वाली पार्टी में अपनी सूची शामिल कर ली है। पार्टी ने मऊ जनपद के मधुबन विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक अमरेश चंद्र पांडेय और मुहम्मदाबाद गोहना सुरक्षित सीट से अपने 2017 के पूर्व प्रत्याशी बनवारी राम पर आस्था व्यक्त की है। इसके अलावा पार्टी ने मऊ नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष सुश्री राना खातून को आजमगढ़ जनपद की सगड़ी विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया है। आजमगढ़ से प्रवीण कुमार सिंह, निजामाबाद से अनिल कुमार यादव तथा गाजीपुर से लोटन राम निषाद को उम्मीदवार बनाया है। यह सूची कांग्रेस पार्टी के जनरल सेक्रेटरी मुकुल वासनिक के द्वारा जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *