जावेद हबीब एकेडमी के प्रथम बैच के छात्र-छात्राओं को मिला प्रमाण-पत्र
मऊ। जावेद हबीब सैलून एंड एकेडमी, सहादतपुरा, मऊ में सोमवार को हेयर एंड ब्यूटी कोर्स के प्रथम बैच के छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह-2026 का आयोजन किया गया। समारोह में प्रशिक्षण पूरा करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीए अनिल कुमार श्रीवास्तव ने छात्र-छात्राओं को प्रमाण-पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आज के दौर में युवाओं के लिए स्किल डेवलपमेंट बेहद महत्वपूर्ण है। यदि युवाओं ने किसी क्षेत्र में प्रशिक्षण प्राप्त कर रखा है तो उन्हें रोजगार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जावेद हबीब एकेडमी जैसे संस्थान से प्रशिक्षण प्राप्त करना अपने आप में महत्वपूर्ण है।
विशिष्ट अतिथि रोटरी क्लब के जोनल सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि मऊ जैसे छोटे शहर में बड़े संस्थान की एकेडमी का होना अपने आप में बड़ी बात है। युवाओं को प्रशिक्षण लेकर अपने हुनर को निखारना चाहिए और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
समारोह में रीमा मद्धेशिया, ममता यादव, सोहम कुमार, अजय चौहान, शालिनी कुमारी, शालिनी राय, दीपमाला यादव एवं दीपक चौहान को अतिथियों ने प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र प्रदान किए। सभी ने बेस्ट स्किल्ड ट्रेनर एवं हेयर एंड ब्यूटी सैलून कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
इस अवसर पर संस्था की ओर से एकेडमी के संचालन एवं प्रशिक्षण में बेहतर सहयोग के लिए वेद प्रकाश, इकबाल खान, अमरनाथ, वीरेन्द्र यादव, अदिति एवं सुनील गुप्ता को बेस्ट स्किल अवार्ड से सम्मानित किया गया।
संस्था की प्रोपराइटर नीलम सिंह कुशवाहा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जावेद हबीब एकेडमी, मऊ के प्रथम बैच के छात्र-छात्राओं के हाथों में प्रमाण-पत्र के साथ हुनर भी है। यह उनके आत्मनिर्भर बनने का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षित छात्र अपनी योग्यता के बल पर न केवल मऊ बल्कि देश-विदेश में भी रोजगार प्राप्त करने के साथ दूसरों के लिए रोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं।
इस अवसर पर दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ जयप्रकाश निषाद, कल्याण सिंह, चन्दन पाण्डेय, आनन्द कुमार एवं हरिओम राय मौजूद रहे। कार्यक्रम में नेहा, रीना, विपिन, रोशनी, रुचि, विशाल, मोहिनी, ओंकार, राधेश्याम एवं अभिषेक यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।












