अपना जिला

राजवंती स्वीट्स एंड बेकर्स के नए प्रतिष्ठान का शुभारंभ

मऊ। अपने स्वीट्स के लिए वाराणसी के होटल ताज में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से One District, One Cuisine में सम्मानित मऊ के प्रतिष्ठित राजवंती स्वीट्स एंड कैटर्स के नए प्रतिष्ठान राजवंती स्वीट्स एंड बेकर्स का नगर के फातिमा मोड़ पर विधिवत पूजन-पाठ के बाद शुभारंभ किया गया। प्रतिष्ठान का उद्घाटन घोसी की पूर्व चेयरमैन स्व. जेपी मिश्रा की धर्मपत्नी एवं समाजसेविका पद्मा मिश्र ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर पद्मा मिश्र ने कहा कि राजवंती स्वीट्स ने मऊ में स्वाद के मामले में अपनी अलग पहचान बनाई है। यहां के मिष्ठान अपने विशिष्ट स्वाद के लिए जाने जाते हैं। राजवंती स्वीट्स की लगातार बढ़ती शाखाएं इस बात का प्रमाण हैं कि इसकी लोकप्रियता और लोगों की मांग निरंतर बढ़ रही है।

समारोह में आए सभी अतिथियों एवं आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संतोष मद्धेशिया एवं दुर्गेश मद्धेशिया ने कहा कि राजवंती स्वीट्स अपने स्वाद, गुणवत्ता और क्वालिटी के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि राजवंती के किसी भी शोरूम पर ग्राहकों को वही स्वाद और गुणवत्ता मिलेगी, जिस पर लोगों ने वर्षों से भरोसा जताया है।

शुभारंभ समारोह में ज़िला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, एएसपी अनूप कुमार, एडवोकेट हरिद्वार राय, डॉ. पवन मद्धेशिया, विजय बहादुर पाल, पल्लन जायसवाल, लल्लू जायसवाल, संजय सिंह, प्रवीण पांडेय डब्बू, शैलेन्द्र मिश्रा, राजा आनंद ज्योति सिंह, सिस्टर ब्लेसी, सिस्टर रोज़िया, अजय जायसवाल, डॉ. नवीन सिंह, प्रतीक जायसवाल, अखिलेश राय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *