बात सेहत की

ऑर्थोस्कोपी द्वारा एस०एन०एच में किया गया सफल कंधे का ऑपरेशन

मऊ। शारदा नारायन हॉस्पिटल के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ राहुल कुमार ने बेल्थरा रोड निवासी 23 वर्षीया मो० माजिद का सफल कंधे का ऑपरेशन आर्थोस्कोपी द्वारा किया। मो० माजिद ने बताया की बहुत पहले उन्हें चोट लगी थी जिसके बाद उन्होंने ध्यान नहीं दिया।मरीज़ हैदराबाद में कार्यरत है जहा उन्हें फिर से चोट उभर गयी और बार बार कन्धा सरक जा रहा था।वहा उन्होंने परामर्श लिया तो पता चला की ऑपरेशन करना होगा। इलाज महंगा और लम्बे इंतज़ार के बाद बताया गया। उसके बाद उन्होंने बताया की रांची में परामर्श लिया तो वहा भी यही परेशानी बताई गयी और चिक्तिसक ने बताया की ऑपरेशन ही एकमात्र उपाय है। डेट न मिलने और महंगे इलाज की वजह से वहा पे इलाज कराना संभव नहीं हो पा रहा था। फिर परिजनों को शारदा नारायण हॉस्पिटल के बारे में पता चला। मरीज़ मो० माजिद ने बताया की यहाँ पे मेरा बहुत अच्छा और कम खर्च में इलाज हुआ।डॉ राहुल कुमार ने बताया की सही समय पर सही जगह की जानकारी होना बहुत ज़रूरी है हमारे यहाँ मरीज़ बड़े शहरों से घूम कर आखरी में आते है जिसमे इलाज करने में बहुत दिक्कत पेश आती है। लोग बड़े ऑपरेशन के लिए सिर्फ बड़े शहरो की तरफ जाते है जबकि उससे अच्छा और कम खर्च में इलाज अपने जनपद में शारदा नारायण हॉस्पिटल में भी संभव है। यहाँ पे विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ इलाज किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *