मीरा शाह के सालाना उर्स में जायरीनो एवं मुरीदीनो का जमावड़ा, अकीदत के साथ चादर पोसी

(पवन कुमार पाण्डेय)
मधुबन। तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा दरगाह स्थित महान संत सैयद मीरा शाह बाबा का शनिवार को सालाना उर्स पूरी अकीदत के साथ मनाया गया। उर्स की शुरुआत सुबह कुरान ख्वानी के साथ हुई। मजार के वर्तमान सज्जादा नशीन सैयद कमाल अहमद की कयादत में नातिया कव्वाली के साथ चादर पोशी का जुलूस निकला जिसमें बड़ी संख्या में जयरीनों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। बाबा के मजार पर चादर पोशी की रस्म अदा की गई और अकीदतमंदो ने मजार पर मत्था टेक अपने एवं अपने परिवार के लिए अमन चैन की दुआएं की। इस दौरान सालाना उर्स में हर साल की तरह इस साल भी दोनों समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में अपनी भागीदारी दर्ज करा कर मीरा शाह बाबा से अपनी अकीदत और देश की गंगा जमुनी तहजीब का परिचय दिया। इस मौके पर
सैयद सबी अहमद, ग्राम प्रधान लक्ष्मण वर्मा, मौलाना महबूब आलम, निबू लाल विश्वकर्मा, सोनू खान, सुजीत गुप्त , राजेश राय, नन्हे भाई, सरहिम खान, अशरफ अंसारी, अरशद अंसारी सहित बड़ी संख्या में जायरीन उपस्थित रहे।




