अपना जिला

मऊ में बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, छह प्रतिष्ठानों पर छापा; 9 किशोर श्रमिक मिले

मऊ। उत्तर प्रदेश को वर्ष 2027 तक बालश्रम मुक्त बनाने के अभियान के तहत मंगलवार को सहायक श्रमायुक्त प्रभात कुमार सिंह के नेतृत्व में मऊ नगर के अली बिल्डिंग मार्केट, मऊ में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान में श्रम प्रवर्तन अधिकारी लईक अहमद, एएचटीयू प्रभारी इंस्पेक्टर अजीत कुमार चौहान तथा उनकी टीम भी शामिल रही।

निरीक्षण के दौरान श्रीराम वस्त्रालय, न्यू डिपार्टमेंटल स्टोर, सौन्दर्य ब्यूटी पार्लर, मोना ब्यूटी पार्लर, आकाश बैग हाउस और केडिया ब्यूटी कलेक्शन सहित कुल छह प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान 9 किशोर श्रमिक कार्य करते हुए पाए गए।

सभी प्रतिष्ठान स्वामियों को निरीक्षण टिप्पणी जारी कर एक सप्ताह के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित सेवायोजकों के विरुद्ध मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

सहायक श्रमायुक्त प्रभात कुमार सिंह ने बताया कि जनपद मऊ को वर्ष 2027 तक बालश्रम मुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत अगस्त माह में लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सभी प्रतिष्ठान संचालकों से अपील की कि वे किसी भी बालक या किशोर को रोजगार पर न रखें। यदि बालश्रम या किशोर श्रम कराते हुए पाए गए तो बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) संशोधित अधिनियम-2016 के तहत नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *