अपना जिला

आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में महिलाओं की अहम भूमिका : नीलम सोनकर

BJP MAU

मऊ। नगर के भुजौटी मे जिला भाजपा महिला मोर्चा के जिला सम्मेलन को संबोधित करती हुई मुख्य अतिथि सांसद नीलम सोनकर ने कहा कि सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाकर लड़कियों के लिए शादी की उम्र 21 बढ़ा दिया, जिससे महिलाओं की सामाजिक वैचारिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य जैसी सभी पदों पर फायदा मिलेगा। भाजपा सरकार में हर वर्ग का विकास हो रहा है केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन की सरकार समाज के हर वर्ग का विकास करने में लगी हुई है। प्रदेश सरकार अपने अंत पूरक बजट में खजाना खोल दिया है। मजदूर, किसान, महिलाओं, नौजवानों के साथ बुजुर्गों का भी ध्यान रखा गया है। मानदेय कर्मियों पर सरकार का विशेष नजर है महंगाई के इस दौर में सरकार यह जानती है कि बिना लोगों की मदद काम नहीं चलेगा। गरीबों को मुफ्त राशन मिल रहा है। लाखों लोगों का पक्का मकान देकर सरकार ने सपनों को साकार किया है। पेंशन रसोई गैस बिजली-पानी के साथ-साथ बुनियादी सुविधाओं सरकार का विशेष जोर है, साथ ही सड़क, स्वास्थ सुविधा, रोजगार, कल कारखाने का निर्माण कर रही है। पिछले कई दशकों में प्रदेश की माली हालत खराब हो गई थी, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर था, केंद्र और प्रदेश की सरकार बिना भेदभाव का सबका विकास कर रही है।


क्षेत्रीय मंत्री अर्चना सिंह ने कहा कि आज गुंडा माफियाओं का भाजपा सरकार ने सफाया कर दिया है। जिला अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने कहा कि सरकार ने गरीबों का हक गरीबों को दिया है। हर गरीब को मुफ्त राशन, आवास, शौचालय, बिजली, पानी सहित हर सुविधा मिल रही है। निराश्रित महिलाओं, बुजुर्गों, दिव्यांगों को पेंशन दोगुनी कर दी गई है। सभी श्रमिकों को अगले 4 माह तक ₹500 भरण पोषण के लिए दिया जाएगा। प्रतिमा सिंह ने कहा कि उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान बीमा सहित सरकार विशेष योजना चलाकर गांव के अंतिम व्यक्तियों के घरों में उजाला ला रही है, मीना अग्रवाल ने कहा कि मोदी और योगी सरकार में विकास की गति दिन पर दिन दूनी हुई है सभी वर्गों को साथ लेकर भाजपा चल रही है। भाजपा सरकार में सभी वर्गों का समान विकास हुआ है। भाजपा केवल सबका साथ सबका विकास में विश्वास करती है। देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने में पिछड़ा वर्ग का महत्वपूर्ण भूमिका योगदान रहा है। जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सरोज सिंह ने कहा कि जनता  के हितों लिए भाजपा काम करती है महिलाओं की सुरक्षा भाजपा सरकार में हुई है।
कार्यक्रम की संचालन कर रही जिला महामंत्री जुझारू नेत्री प्रितुलता पांडेय ने  सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास मोदी जोगी सरकार का लक्ष्य है।
डा. सीता राय ने कहा कि सरकार की देन है नारी सशक्तीकरण की दिशा में गांव गरीब की महिलाएं आगे बढ़ रही है मिशन शक्ति सरकार का सराहनीय कदम है। बिन्दू सिंह महिला सुरक्षा का एक बड़ा मुद्दा है सरकार महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर है महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार मिशन शक्ति अभियान के तहत सरकार महिलाओं को जागरुक भी कर रही है। संगीता द्विवेदी ने कहा कि सरकार का प्रयास काफी हद तक कारगर साबित हो रहा है लेकिन इस संपूर्ण सफलता के लिए सभी को भूमिका निभानी होगी महिलाओं को खुद जागरूक होना पड़ेगा उन्हें सशक्त बनाना होगा महिलाओं की सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनों का सख्ती से पालन करना चाहिए ऐसा होने पर महिलाओं का उत्पीड़न बंद होगा।  राशन कार्ड पर महिलाओं का नाम आवास पर महिलाओं का नाम शौचालय पर महिलाओं का नाम उज्जवला योजना में महिलाओं का नाम समूह में महिलाओं का नाम पारले लिखने की पर पार्टी मोदी और योगी की देन है।कवरगिरि ने कहा कि भाजपा को मजबूत बनाने के लिए आधी आबादी जब घर से निकलेगी तो विरोधी पस्त होंगे और मोदी और योगी का डंका देश में बजेगा। महिलाओं का क्रांतिकारी अभिवादन करती हुई प्रीतूलता पांडेय ने कहा डरती न प्राण दान  से भारत की नारियां, मरती स्वतह शान से भारत का नारियां, जीता था जम को सती ने सती व्रत के धर्म से ,रावण का नाश हो गया सीता के श्राप से।
उक्त अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सरोज सिंह ने किया।ड,नीलम सर्राफ,संतोष पाण्डेय,रानू सिंह,उषा भारती,संगीता सिंह,पूजा राय, रेखा गुप्ता,विमला वर्मा,उमामल्ल, रिन्कू,सरिता,माला मध्देशिया,आशा राजभर,किरण राजभर,सरिता भारती ,आरती,किरण यादव आदि हजारों की संख्या मे मातृशक्ति उपस्थिति रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *