शारदानंद अंचल सच्चे मायने में समाजवाद के पोषक थे : रामगोविन्द चौधरी
● स्वतंत्रता की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाने वाले बलिया का पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से नही जोड़ने पर सपा जनान्दोलन करेगी
● भाजपा सिर्फ हिन्दू-मुसलमान की बात कर देश को साम्प्रदायिकता की आग में झोक रही है
बिल्थरारोड/ बलिया। स्व0 अंचल के व्यक्तित्व व कृतित्व से हमे प्रेरणा लेने की जरूरत है। कहा कि संघर्षों के दिनो में हम साथ रहे थे। वे हमेशा पिछड़े व गरीबों को न्याय दिलाने के लिए संघर्षशील रहें। वे सच्चे मायने में समाजवाद के पोषक थे। उनके पदचिन्हों पर चलकर ही हम समाजवादी रूपी धरोहर को सम्भाल सकते हैं। उक्त उदगार नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी सीयर ब्लाक में गुरूवार को आयोजित समाजवाद के पुरोधा व पूर्व मंत्री स्व0 अंचल के जन्मदिवस के कार्यक्रम में व्यक्त कर रहे थे।
उन्होने कहा कि समाजवादी विचारधारा के विस्तार से ही देश की स्थिति बेहतर बन सकती है। उन्होन मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सबसे स्वार्थी पार्टी है जो सत्ता के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। कहा कि भाजपा ने जनता को सब्जबाग दिखाकर सत्ता पर कब्जा किया। कहा कि यह झूठ व फरेब की सरकार है। कहा कि जब भारत को आजाद करने की लड़ाई लड़ी गयी तो हिन्दू व मुसलमानों ने एक साथ इसके लिए संघर्ष किया। जबकि भाजपा सिर्फ हिन्दू मुसलमान की बात कर देश को सम्प्रदायिकता की आग में झोकने का कार्य कर रही है। कहा कि जनता अब उनके झूठ को समझ चुकी है तथा आने वाले चुनाव में इनका बोरिया बिस्तर बांधने के लिए तैयार है। कहा कि बलिया क्रांतिकारियों की धरती है। जब नेताओं ने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ा तो देश में सबसे पहले बलिया आजाद हुआ। ऐसे में बलिया को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से नही जोड़ने पर सपा जनान्दोलन करेगी। उन्होने स्व0 अंचल की पुण्यतिथि व जन्मदिवस मनाने पर पूर्व विधायक जय प्रकाश अंचल की तारीफ करते हुए कहा कि यह एक सुयोग्य पुत्र की पहचान है। उन्होने ब्लाक प्रमुख सीयर विनय प्रकाश अंचल को भी पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल के एक सुयोग्य पुत्र के रूप में सराहना की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व काबिना मंत्री मु0 रिजवी व नारद राय ने कहा कि स्व0 अंचल गरीबों के सच्चे हमदर्द थे। वे जहां बैठते थे, वही उनका दफ्तर बन जाता था। स्वर्गीय अंचल सभी वर्गों के नेता थे। वे किसी विशेष जाति के नही बल्कि सामंतवाद के विरोधी थे। वह आजीवन गरीबो, मजलूमो, कमजोरों की लड़ाई लड़ते रहे। वे समाजवाद के पुरोधा थे। पूर्व विधायक गोरख पासवान ने कहा कि अंचल जी के सपनो को हम तभी साकार कर सकेगे जब हम उनके पद चिन्हों पर चलने का संकल्प लें। पूर्व विधायक छोटेलाल राजभर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसते हुए कहा कि सरकार हवन से नही बल्कि हनक से चलती है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष बलिया लक्ष्मण गुप्ता ने कहा कि स्व0 अंचल जी सभी वर्गों के निर्विवाद नेता थे। जो कोई भी अपना दुखड़ा लेकर उनके समक्ष पहुंच जाता था वे उसका अवश्य समाधान करते थे। कहा कि उन्होने आजीवन सामन्तवादियों का विरोध किया तथा लोगों को सामन्ती प्रथा के विरोध के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक सनातन पांडेय, अल्ताफ अंसारी, राजेन्द्र मिश्र, जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, राजमंगल यादव, चंद्रशेखर सिंह, आद्याशंकर यादव, मतलूब अख्तर, लक्ष्मण गुप्ता, अमित त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख सीयर विनय प्रकाश अंचल, मनोज कन्नौजिया, शम्भूनाथ आचार्य, राजनाथ यादव, ईरशाद मास्टर, ओमप्रकाश यादव, रामाश्रय यादव, बब्बन यादव, टीएन यादव, बसंत यादव, रामाश्रय फाइटर, अंगद यादव, सोनू यादव, सुनील कुमार टिंकू, रमेश साहनी, विजय यादव, विजय शंकर, इरफान अहमद, जयप्रकाश मुन्ना, आनन्द गिरि, उमेश यादव, जमील अंसारी, राजन कन्नौजिया, आनन्द यादव, पतिराम यादव, शाहिद समाजवाद, सद्दाम कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित राम व संचालन शमशाद बासपारी ने किया। कार्यक्रम के अंत में पूर्व विधायक व कार्यक्रम संयोजक जयप्रकाश अंचल ने अपने पिता स्व0 अंचल के सपनो को पूरा करने के लिए संकल्प लेते हुए कार्यक्रम में आये आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके पूर्व मुख्यअतिथि सहित अन्य आगंतुको ने स्व0 अंचल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे श्रद्धांजलि दी।

