राहुल गांधी ने मोदी को लगाया गले… पूरा संसद रह गया ‘हक्का-बक्का’
(एके गुप्ता)
मोदी सरकार के खिलाफ अविश्वास के दौरान हो रही बहस पर आज संसद में कुछ ऐसा हुआ…जैसा पहले कभी नहीं हुआ था…संसद में चर्चा के दौरान भाषण देने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास गएं….और उनको गले लगा लिया…जब तक मोदी समझ पाते कि राहुल गांधी क्या करने वाले हैं…राहुल गांधी मोदी के सीट के पास गएं और उन्हें गले लगा लिया…बाद में मोदी ने राहुल गांधी को बुलाकर हाथ मिलाया और बधाई भी दी…इस दौरान पूरा संसद हक्का बक्का रह गया…हालांकि गले मिलने से पहले राहुल गांधी ने मोदी और केंद्र सरकार की जमकर खिंचाई की…
राहुल ने इस दौरान संसद में कहा ‘दिल से कहता हूं कि मैं प्रधानमंत्री, बीजेपी और आरएसएस का आभारी हूं. इन्होंने मुझे कांग्रेस का मतलब समझाया. इसके लिए मैं इनको धन्यवाद देता हूं. इन्होंने मुझे हिंदू होने का मतलब सिखाया है.” राहुल ने कहा, ”अभी जब मैं अंदर गया तो विपक्ष ने मुझे बधाई दी कि आप अच्छा बोले.”
राहुल गांधी ने कहा, ”आपके लिए मैं पप्पू हो सकता हूं, लेकिन मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता.” उन्होंने कहा, ”पीएम का फर्ज बनता है कि वह देश को अपने दिल की बात बताएं. आज किसी व्यक्ति पर हमला नहीं बल्कि आंबेडकर जी के संविधान पर हमला होता है. मोदी के मंत्री हत्या करने वालों के गले में माला डालते हैं.
”राहुल ने कहा है कि जादू से राफेल जहाज का दाम 1600 करोड़ रुपए हो गया. मैंने फ्रांस के राष्ट्रपति से इसपर बात की थी. पीएम के दबाव में रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने झट बोला है.” राहुल ने कहा, ”मोदी की मार्केटिंग में बिजनेसमैन हजारों करोड़ रुपए पैसा लगाते हैं. HAL से सौदा क्यों लिया गया? मोदी जवाब दें.”

