10 वर्ष का मानसिक विक्षिप्त बच्चा मिला, बाल गृह लखनऊ भेजा गया
मऊ। 19 जुलाई को बाल कल्याण समिति मऊ के ऑफिस में एक मानसिक विक्षिप्त 10 साल का बच्चा कोपागंज थाना के अंतर्गत SI आदर्श श्रीवास्तव के द्वारा प्रस्तुत किया गया। बच्चा पूरी तरह से गूंगा और बहरा है कुछ भी बताने में सक्षम नहीं है। बाल कल्याण समिति ने बच्चे के सर्वोत्तम हितों को देखते हुए मानसिक विक्षिप्त बाल गृह लखनऊ में संरक्षण हेतु आदेश बनाकर चाइल्ड लाइन के द्वारा सुरक्षित भेजवा दिया है जिस किसी को भी इस बच्चे के बारे में पता चले वह तुरंत ही जिला प्रोबेशन कार्यालय एवं बाल कल्याण समिति में सूचना देने का कष्ट करें। इस अवसर पर समिति के लोगों ने बच्चे से काफी कुछ जानने समझने की कोशिश की लेकिन वह बताने में असमर्थ रहा। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के लोगों के अलावा समिति के सदस्य विनीता पांडेय डॉ विजय प्रकाश पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।

