खास-मेहमान

मऊ के अनिल प्रताप सिंह बने उत्तर प्रदेश राज्य के अपर महाधिवक्ता

मऊ। बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष, लखनऊ हाईकोर्ट खण्डपीठ के वरिष्ठ अधिवक्ता और मऊ निवासी अनिल प्रताप सिंह को योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश राज्य का अपर महाधिवक्ता नियुक्त किया है। उनको मिली इस नई जिम्मेदारी से मऊ जनपद सहित यूपी के अन्य जनपदों के अधिवक्ताओं में हर्ष है। लोगों ने उन्हें फोन करके बधाई दिया है।

बताते चलें कि जनपद मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना के ग्राम अन्नूपार पोस्ट केरमा निवासी बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने उन्हें उत्तर प्रदेश राज्य का अपर महाधिवक्ता नियुक्त किया है।
श्री सिंह पिछले 30 वर्षों से एक अनुभवी अधिवक्ता के रुप में कार्य कर रहे हैं। उनके द्वारा प्रिया वाही मर्डर केस, मधुमिता शुक्ला मर्डर केस, शेखर तिवारी मर्डर केस, अजीत सिंह मर्डर केस और कई अन्य हाई प्रोफाइल मामलों में पेश हुए हैं। इसके अलावा यूपीपीसीएल-पीपीएफ घोटाला, यूपीएसआईडीए घोटाला, आजम खान केस और अन्य मामलों में उन्हें उत्तर प्रदेश की राज्य सरकार द्वारा विशेष अधिवक्ता के रूप में भी नियुक्त किया गया था।
श्री सिंह को शासन द्वारा या नहीं जिम्मेदारी मिलने पर लोगों ने उन्हें बधाई दिया है। बधाई देने वालों में प्रमुख रुप से मऊ बार काउंसिल के महामंत्री हरिद्वार राय, सुरेंद्र सिंह, पूर्व डीजीसी राजेश सिंह राज, डॉ पीएल गुप्ता, प्रदीप श्रीवास्तव, अरविन्द तिवारी, प्रभारी डीजीसी अजय कुमार सिंह, डीजीसी प्रमोद साहनी, नरेंद्र श्रीवास्तव, कल्याण सिंह, शैलेश सिंह विपुल, प्रदीप कुमार सिंह, सुनील कुमार दुबे सोनू, दिलीप कुमार सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *