समय से GST नहीं जमा करने से हो रहा सरकार का नुकसान : दिनेश
मोहम्मदाबाद गोहना (मऊ) जीएसटी अधिकारी मऊ दिनेश कुमार ने तहसील क्षेत्र में विभिन्न जीएसटी धारकों द्वारा समय से टैक्स नहीं जमा करने एवं व्यापार कर का बकाया जमा न होने के कारण जहां सरकार का नुकसान हो रहा है, वहीं व्यापारी शांत बैठे हुए हैं। जिसको लेकर व्यापार कर अधिकारी मऊ दिनेश भारती ने मंगलवार को वलीदपुर स्थित व्यापार कर का बकाया की वसूली को लेकर मंगलवार को पहुंचे, वहां पर कुछ व्यापारियों को जिनका व्यापार कर का टैक्स जमा नहीं था, उन्हें सख्त निर्देश दिया कि जितना जल्द हो सके व्यापार कर का टैक्स जमा कर दें। एक बकायदार जिनका व्यापार कर बाकी था उन्हें दो दिन के अंदर जमा करने के निर्देश दिए,उन्होंने कहा कि अगर आप समय से टैक्स जमा नहीं करते हैं तो निश्चित रूप से आपके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए विधिक कार्रवाई भी की जाएगी। अचानक जीएसटी की टीम के पहुंचने की जाकारी पर व्यापारियों में अपरा तफरी मची रही।

