अपना जिला

लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल में मेधावियों का सम्मान, ₹21 हजार तक की छात्रवृत्ति प्रदान

मऊ। लिटिल फ्लावर इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को “विजय शंकर शिक्षा रत्न छात्रवृत्ति योजना” के अंतर्गत मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं सम्मान प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

विद्यालय की छात्रवृत्ति योजना के तहत 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले अमृता यादव, उमर फरहान, कृतिका राय, अंजली पांडेय एवं सौरभ यादव को ₹21,000-₹21,000 की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। वहीं 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले अश्वनी यादव, पवन यादव, प्रतीक कुमार यादव, मुबाशिर अफरोज, श्रुति विजय, सुमित कुमार एवं मोहम्मद ताहिर को ₹11,000-₹11,000 के चेक देकर सम्मानित किया गया।

इसके अलावा वाणिज्य वर्ग में जिला टॉपर रहे अंशुमन श्रीवास्तव को विशेष उपलब्धि के लिए ₹21,000 नकद देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती जीता लेप्चा ने कहा कि प्रतिभा तभी सार्थक होती है, जब उसके साथ निरंतर परिश्रम, अनुशासन और सकारात्मक सोच जुड़ी हो। यह छात्रवृत्ति विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और जीवन में नई ऊँचाइयाँ हासिल करने की प्रेरणा देती है।

विद्यालय के प्रबंधक श्री मुरली सर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। नियमित अध्ययन, समय का सदुपयोग, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प ही सफलता की वास्तविक कुंजी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

अंत में विद्यालय परिवार ने सभी सम्मानित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *