नाबालिग पुत्री को भगा ले जाने के आरोप में युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

घोसी। कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव निवासिनी एक महिला की तहरीर एवं पुलिस अधीक्षक शिकायत प्रकोष्ठ के आदेश पर घोसी कोतवाली पुलिस ने गाँव के एक युवक द्वारा उसकी नाबालिग पुत्री को भगा ले जाने के आरोप में नामजद मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
घोसी नगर से सटे एक गाँव की उसकी नाबालिग पुत्री से शारीरिक संबंध बनाने एवं बहला फुसला कर भगा ले जाने के आरोप में वर्ष 2021 में चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत होने के बाद मुख्य अभियुक्त को घोसी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।इसके बाद उसमें बचे तीन लोगों में से एक अभियुक्त कस्बा खास मुस्किया निवासी प्रवीण कुमार पुत्र अवधेश ने 6 जनवरी 2022 को तीन बजे के आस पास दवा लेने अस्पताल जाते समय मोटरसाइकिल से उस महिला की पुत्री को बैठा कर भगा ले गया और दर्ज मुकदमें को समाप्त करने की धमकी दे रहे हैं ।उसके अपनी पुत्री के गर्भवती होने के कारण सबूत मिटाने के लिए एबार्शन कराने का भी आरोप लगाया है।इस संबंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर एवं पुलिस अधीक्षक शिकायत प्रकोष्ठ मऊ के आदेश पर नामजद मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।



