अपना जिला

पिकअप चालक के विरुद्ध टक्कर मार कर घायल करने के आरोप में मुकदमा दर्ज

घोसी। स्थानीय नगर के पकड़ी मोड़ पर दो सप्ताह पूर्व मार्ग दुर्घटना में घायल भाजपा नेता डाक्टर जयशंकर प्रसाद के पुत्र सुरेन्द्र कुमार की तहरीर पर एक पिकअप के चालक के विरुद्ध तेज व लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाकर टक्कर मार कर घायल करने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।
घोसी कोतवाली क्षेत्र के खानपुर खुर्द निवासी एवं भाजपा नेता डाक्टर जयशंकर प्रसाद 27 फरवरी 2022 को शाम को 6 बजे के आस पास भाजपा नेता मुन्ना प्रसाद गुप्ता के घर के सामने रोड के किनारे किसी के इंतजार में खड़े थे कि मऊ की तरफ से दोहरीघाट की तरफ आ रही एक पिकअप के चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक गाड़ी को चलाकर टक्कर मार दिया।जिससे वे घायल होने के साथ ही बेहोश हो गये।लोगों से उन्हें प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया ।जहां से ईलाज के बाद होश आने पर मानसिक संतुलन ठीक नहींं होने का आरोप लगाया है।इस सम्बंध में घोसी कोतवाली पुलिस ने पीड़ित के पुत्र सुरेंद्र कुमार की तहरीर पर पिकअप के चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *