अपना जिला

राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में ग्रामीण विकास का सर्वेक्षण कर ग्रामीणों का जाना हाल

घोसी। डीएसएसए महाविद्यालय दादनपुर अहिरौली घोसी मऊ में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन शिविरार्थियों ने टोली बनाकर गाँव में पंहुच कर लोगों से मिलकर ग्रामीण विकास का सर्वेक्षण कर उनका हाल जानकर शिक्षा एवं स्वछता के प्रति जागरूक किया गया।
डीएसएसए महाविद्यालय दादनपुर अहिरौली घोसी के राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविरार्थियों ने टोली बनाकर दादनपुर अहिरौली ,अरियासो,भटौली मलिक सहित अन्य गाँव में पहुंच कर शौचालय ,शिक्षा एवं स्वास्थ्य के विकास का समीक्षा करते हुए शिक्षा को प्रेरित करने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की अवधारणा पर बल दिया तथा बहु बेटियों को सम्मानित जीवन जीने व स्वच्छता को बल देने के लिए शत प्रतिशत शौचालय निर्माण के लिए ग्रामीणों से अपील करते हुए इसके महत्त्व को बताया । इस अवसर पर प्राचार्य डाक्टर देवेश कुमार सिंह , प्रवक्ता अंशुमान सिंह,संतोष यादव, संतोष चौधरी, वीरेन्द्र नाथ, अनिल कुमार यादव, स्वयं सेवक व स्वयं सेविका शिखा वर्मा, गुंजा चौरसिया, ऋतु, अन्नू, काजल, अनिता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *