95 लीटर अवैध कचिया शराब के साथ पांच गिरफ्तार

घोसी। कोतवाली पुलिस एवं आबकारी घोसी की संयुक्त टीम ने मुखबीर की सूचना पर 95 लीटर अवैध कचिया शराब के साथ ही पांच लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।साथ ही मौके पर भारी मात्रा में बरामद लहन को नष्ट किया गया।
घोसी कोतवाली के उपनिरीक्षक दिनेश कुमार त्रिपाठी एवं आबकारी निरीक्षक घोसी सुशील कुमार की संयुक्त टीम ने मुखबीर की सूचना पर घोसी कोतवाली क्षेत्र के खनीगह बागीचे में छापेमारी करके खनिगह निवासी राजेश पुत्र शिवधर,कैलाश पुत्र जगरनाथ ,बड़की खनिगह निवासी राकेश पुत्र शिवचंद, बसवानपुर निवासी वकील पुत्र हरिश्चंद्र एवं दोहरीघाट थाने क्षेत्र के गोठा निवासी इम्तियाज पुत्र सहबान को चार जरकेन एवं एक प्लास्टिक के डिब्बा मे 95 लीटर अवैध कच्ची अपमिश्रित शराब के साथ ही पान्च पैकेट नमक,चार किलोग्राम यूरिया,दो किलोग्राम फिटकरी एवं 500लीटर लहन बरामद किया है ।जिसमें मौके पर टीम ने 500 लीटर लहन को नष्ट भी किया ।

