खास-मेहमान

नवागत अधिशासी अधिकारी डा. मणि भूषण तिवारी ने ग्रहण किया कार्यभार

मऊनाथ भंजन। नगर पालिका परिषद मऊ में नवागत अधिशासी अधिकारी डा. मणि भूषण तिवारी ने विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने कैम्प कार्यालय पर उनका स्वागत करते हुए ज्वाइनिंग लेटर प्रदान किया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि डा. तिवारी के अनुभव और प्रशासनिक दक्षता से नगर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क निर्माण तथा जनहित की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की उम्मीद जताते हुए उन्होंने कहा कि लंबित विकास परियोजनाओं को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद डा. मणि भूषण तिवारी ने कहा कि नगरवासियों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने पारदर्शिता, जवाबदेही और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से नगर के समग्र विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का भरोसा दिलाया।

इस दौरान पालिका के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सभासदों ने नवागत अधिशासी अधिकारी का स्वागत करते हुए नगर हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *