अपना जिला

DIG ने RTC प्रशिक्षण में आये रिक्रुट आरक्षियों से वार्ता कर जायजा लिया

मऊ। पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह द्वारा पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के साथ पुलिस लाइन मऊ में बुधवार को आरटीसी प्रशिक्षण में आये रिक्रुट आरक्षियों से वार्ता कर जायजा लिया गया । जिसमें बैरक की व्यवस्था, मेस की सुविधा, आउटडोर व इनडोर प्रशिक्षण स्थलों, लाइट, पंखा, स्वच्छ पेय जल की मूलभुत सुविधाओ के बारे में जायजा लिया गया। अभी तक प्राप्त प्रशिक्षण के बारे में जानकारी लेते हुए आगे होने वाले प्रशिक्षण के बारे में बताया गया । डीआईजी द्वारा अनुशासन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु बताते हुए आपसी भाईचारा बनाये रखे। साथ ही साथ प्रशिक्षकगण आईटीआई व पीटीआई से आउटडोर/इनडोर के बारे में बताते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।
तत्पश्चात उन्होंने पुलिस अधीक्षक इलामारन जी के साथ गाजीपुर तिराहा पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *