आर्य समाज मऊ के प्रधान बृजेश सिंह का निधन
मऊ। आर्य समाज-मऊ के प्रधान बृजेश सिंह का हृदय गति रुकने से असामयिक निधन का दुखद समाचार है। आर्य समाज के वेद प्रचार सप्ताह में रक्षाबंधन से लेकर जन्माष्टमी तक चलने वाले कार्यक्रमों में उन्होंने महती भूमिका निभाई और अभी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने दयानन्द बाल विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं के साथ ध्वजारोहण कर सलामी लिया था। अचानक 18-19 अगस्त की रात्रि उनकी तबियत ख़राब होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। वे सूत व्यवसायी बाबू रामचन्द्र सिंह के भतीजे व स्वर्गीय सच्चिदानन्द सिंह के
बड़े पुत्र हैं व ओसियन फिलिंग स्टेशन अदरी मोड़ के संचालक अजय कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह परिवार के बड़े भाई हैं। उनका बड़ा बेटा बैंगलोर से चल दिया है और छोटा बेटा मऊ है। आर्य समाज के मंत्री प्रशान्त रत्नम सिंह ने उनके निधन की सूचना दिया। उनके निधन से आर्य समाज की सभी संस्थाओं सहित सूता व साड़ी व्यवसायी, नगर वासियों में शोक है। उनका पार्थिव शरीर उनके दक्षिण टोला स्थित आवास पर रखा गया है। अंतिम संस्कार नगर के सर्वेश्वरी मुक्तिधाम ढेकुलिया घाट मऊ पर लगभग 1:00 बजे दोपहर में किया जाएगा।

