अपना जिला

मंत्री एके शर्मा ने मऊ के कम्युनिटी हॉल में किया ध्वजारोहण

*स्वतंत्रता दिवस पर मऊ में ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा का ध्वजारोहण समारोह भव्य रूप से संपन्न*

*ऊर्जा मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को दी श्रद्धांजलि*

*विभाजन विभीषिका पर प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए विभाजन का दंश झेलने वाले परिवारों को किया नमन*

*जैविक खेती पर आधारित प्रदर्शनी का किया अवलोकन,स्थानीय उत्पाद एवं जैविक खेती को प्रोत्साहन का संकल्प*

*भारत की स्वतंत्रता हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अदम्य साहस त्याग और बलिदान का परिणाम है:मंत्री श्री ए.के. शर्मा*

मऊ, देशभर में स्वतंत्रता दिवस का उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए. के. शर्मा ने मऊ जनपद के कम्युनिटी हॉल में ध्वजारोहण कर जनपदवासियों और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद, ऊर्जा मंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की स्वतंत्रता हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि आज हम जिस स्वतंत्र वातावरण में सांस ले रहे हैं, वह हमारे पूर्वजों के बलिदान की देन है। हमें उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री शर्मा ने विभाजन विभीषिका से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में 1947 के भारत-पाक विभाजन के दौरान हुए संघर्ष, पलायन और मानवीय त्रासदी के ऐतिहासिक दस्तावेज़, चित्र और विवरण प्रदर्शित किए गए थे। श्री शर्मा ने विभाजन का दंश झेलने वाले परिवारों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और कहा कि यह इतिहास हमें भाईचारे, एकता और आपसी विश्वास के महत्व की सीख देता है।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के उपरांत, श्री शर्मा ने कम्युनिटी हॉल परिसर में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित एवं विशेष रूप से स्थानीय उत्पादन एवं जिले में जैविक खेती पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया।इसमें जिले के किसानों द्वारा उत्पादित जैविक अनाज, फल, सब्जियां एवं अन्य उत्पादों को प्रदर्शित किया गया। श्री शर्मा ने स्थानीय उत्पादों के विपणन, ब्रांडिंग और निर्यात की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए कहा कि जैविक खेती न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है, बल्कि यह किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने देशभक्ति से संबंधित मनमोहक प्रस्तुतियां दी जिससे वातावरण देशभक्ति के रंग में सरोबार हो गया।स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि इन परिवारों का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता, और सरकार इनके कल्याण के लिए सतत प्रयासरत है।
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से संबंधित कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिससे वातावरण देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।नगर विकास मंत्री ने अलगू राय शास्त्री एवं वीर रस के प्रख्यात कवि श्याम नारायण पाण्डेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में मऊ जनपद के जनप्रतिनिधिगण, जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र, पुलिस अधीक्षक इलामरन जी, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन, शिक्षक, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *