मां कौशल्या प्राइवेट आईटीआई में पीएम कौशल योजना के तहत प्रमाणपत्र वितरण
सगड़ी/आजमगढ़ सगड़ी तहसील क्षेत्र के मां कौशल्या प्राइवेट आईटीआई स्कूल,छपरा सुलतानपुर में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 2024–2025 के अंतर्गत प्रशिक्षुओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। कुल 240 प्रशिक्षार्थियों में से 233 छात्र-छात्राएँ परीक्षा में सफल होकर उत्तीर्ण हुए।
संस्था के प्रबंधक आनंद कुमार सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को हुनरमंद बनाना है ।ताकि वे रोजगार व स्वरोजगार के नए अवसरों से जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि यह प्रमाणपत्र छात्रों के भविष्य में कई नए द्वार खोलेगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अशोक कुमार ने प्रशिक्षुओं की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह प्रमाणपत्र सिर्फ उपलब्धि का प्रतीक नहीं बल्कि आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ते कदम का प्रमाण है। आईटीआई से दक्ष दक्ष होने के बाद छात्र-छात्राएं देश विदेश में आ रहे नए अवसरों की तलाश से अपने भविष्य को बेहतर और समृद्ध बनाएंगे जिससे आने वाले समय में भारत के विकास में महती भूमिका निभा सके।
इस अवसर पर अध्यापक सुरेंद्र लाल, अमित कुमार सिंह, शशिकांत सिंह, रजनीश चौहान सहित छात्र-छात्राएँ पलक सिंह,किरण चौहान, पूजा देवी, भीमसेन प्रजापति,खुशी चौहान, आजाद सिंह,प्रियंका राजभर,उर्मिला देवी, सरिता कुमारी, आशा देवी, सुनीता,प्रेमिका,रिमझिम,रिपु सूदन सिंह, आदर्श सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।




