रूपकिशोर उमर की धर्मपत्नी गीता उमर का निधन
मऊ की प्रतिष्ठित फर्म किशोर टेक्सटाइल के मालिक रूपकिशोर उमर की धर्मपत्नी गीता उमर 74 वर्ष का निधन हो गया। वे इधर कुछ दिनों से बीमार थी और वाराणसी के एक अस्पताल में भर्ती थी जहां से वे घर आई थी और आज शुक्रवार की सुबह उनका निधन हो गया। उनके निधन का समाचार सुनते ही लोग उनके मऊ नगर के बल्लीपुरा टीसीआई के पास स्थित उनके निज आवास पर पंहुच शोक संवेदना व्यक्त किए और परिवार को दुख की घड़ी में सांत्वना दे रहे हैं । उनके दो पुत्र आशुतोष उमर व अरविन्द उमर व पुत्री सहित भरा पूरा परिवार है। स्वर्गीय गीता उमर का शवयात्रा आज दोपहर लगभग 1.30 बजे निज आवास से मऊ नगर के ढेकुलियाघाट स्थित घाट पर अंतिम संस्कार हेतु जाएगा ।

