ब्लॉक प्रमुख स्व. सुभाष चंद्र सिंह की छठवीं पुण्यतिथि मनाई गई
शाहगढ/आजमगढ़। विकास खंड सठियांव क्षेत्र के समेंदा गांव निवासी जिला पंचायत सदस्य, भाजपा नेता स्वतंत्र कुमार सिंह (मुन्ना समेंदा) ने अपने पिता पूर्व ब्लॉक प्रमुख सठियांव स्वर्गीय सुभाष चंद्र सिंह की छठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके आवास पर लोगो ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए, एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। लोगों ने स्वर्गीय ब्लॉक प्रमुख के जीवन पर प्रकाश डालकर उन्हें याद कर नमन किया। उसके बाद पीजीआई चक्रपानपुर एवं मंडलीय चिकित्सालय सदर अस्पताल में करीब सैकड़ों मरीजों को फल वितरित किए । मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी जानकारी ली । उन्होंने प्रमुख अधीक्षक डा.ओमप्रकाश सिंह से मरीजों को दी जाने स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में पूछा । इस अवसर मरीजों के बीच फल वितरित किए उनके पुत्र स्वतंत्र कुमार सिंह मुन्ना ने बताया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हमने पहले गांव में पूजा पाठ श्रद्धांजलि हुई उसके बाद मरीज में फल वितरण किया गया।
इस मौके पर सुधीर सिंह, डॉ. राकेश राय, विनीत सिंह रिशु, निखिल राय, आशीष तिवारी, राकेश गोंड, रिंकू सिंह, अभिषेक सिंह, अविनाश यादव, अविनाश सिंह, ऐहतराम, मुन्ना सिंह, टिपु राय, अजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अंकित जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



