शिक्षक व बच्चों ने लिया “हमारा विद्यालय, हमारा स्वाभिमान” का संकल्प
मऊ। 1 सितंबर को पूरे जनपद-मऊ के विद्यालयों में “हमारा विद्यालय, हमारा स्वाभिमान”का संकल्प सभी शिक्षक व बच्चों द्वारा लिया गया। शिक्षक विद्यार्थी साझा संकल्प यथा हम सब मिलकर अपनें विद्यालय को स्वच्छ, अनुशासित, हरित व प्रेरणास्पद स्थान बनाए रखेंगे।हम विद्यालय की संपत्ति और संसाधनो को राष्ट्रधन मानते हुए उनका संरक्षण व विवेकपूर्ण उपयोग करेगे।हम शिक्षा को केवल ज्ञान का माध्यम नहीं बल्कि चरित्र निर्माण, आत्मविश्वास और समाज सेवा का साधन मानकर कार्य करेंगे। हम विद्यालय में ऐसा वातावरण बनाएंगे जहां कोई भेदभाव नहीं होगा। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद मऊ के जिलाध्यक्ष रूपेश पाण्डेय ने बताया कि हम सभी समान भाव से सीखने सिखाने के पथ पर अग्रसर रहेगे।हम विद्यालय को केवल एक संस्था नहीं,बल्कि संस्कार सेवा और समर्पण का तीर्थ मानते हुए उसका गौरव बढ़ाने हेतु प्रयत्नशील रहेगे।
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के तत्वाधान में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद मऊ द्वारा भी आरंभ इस अभियान के सभी शिक्षक साथी बढ़ चढ़ करके प्रतिभाग किए और संकल्प अभियान की सफलता के लिए दृढ़ संकल्पित थे ।राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जनपद मऊ अपने सभी गुरुजनों की इस भावना और उत्साह को नमन करता है। जिला महामंत्री अरविन्द कुमार आर्य द्वारा कहा गया कि कार्यक्रम प्रार्थना स्थल पर हमारे सभी शिक्षक साथी एवं विद्यार्थी पंच संकल्प साझा लिए। इस अवसर पर उस गांव के संभ्रात नागरिकगण एवं विद्यालय प्रबन्ध समिति की टीम को भी आमंत्रित किया गया था।जिसका मुख्य उद्देश्य समाज को विद्यालय से जोड़ने तथा नामांकन के साथ विद्यार्थियों में समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का भाव जागृत करने का कार्य करेंगे।
अन्त में “हमारा विद्यालय-हमारा तीर्थहै,हमारी आत्मा अभिमान है,और राष्ट्र निर्माण का आधार है।”कार्यक्रम उद्घोष कर कार्यक्रम का समापन हुआ।



