अपना जिला

मऊ में फसल की अधिक पैदावार के लिए किया गया जागरूक

सबमिशन ऑफ़ एग्रीकल्चर एक्सटेंशन आत्मा योजना अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन तिलहन कार्यक्रम योजना के अंतर्गत ग्राम सुरूहुर विकासखंड मोहम्मदाबाद किसान धान गोष्टी फील्ड दे तिलहन का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ चंदन सिंह को मृदा सुधार कार्यक्रम, मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं रबी में सरसों की आधुनिक खेती में वृहद जानकारी दी। वैज्ञानिक डॉक्टर अंगद प्रसाद ने कृषको तोरिया मे खाद बीज एवं खरपतवार नियंत्रण में विस्तृत जानकारी दी। राम कृष्ण राम विषय वस्तु विशेषज्ञ द्वारा जैविक कीटनाशक फफूंद नाशक कीट रोग में विस्तृत जानकारी दी। धान मे सिठ बलाइट / बैक्टीरियल ब्लाइट पत्ती के ऊपर से नोखा की तरफ पीला होकर सूखती नीचे चली आ रही है, इसके रोकथाम के लिए कॉपर ऑक्सिक्लोराइड 500 ग्राम + स्पेक्ट्रो साइकिलइन 15 ग्राम 800 से 1000 लिटर में घोलकर दो बार छिड़काव करें। धान में तना छेदक कीट धान में रेडे की अवस्था मे चल रही है क्रीम कलर की शुड़ी तनेमें छेद कर देती है।बाली निकलने पर सफेद हो जाती है इसके रोकथाम के लिए फॉर रेट 10 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर की दर से कार्बोफंउयरान 25 किलो प्रति हेक्टेयर एवं बीटी एक किलोग्राम हेक्टेयर एवं कूयनान फास्ट ढाई सौ लीटर हेक्टेयर की दर से 600 से लेकर 1000 लीटर पानी में घोल बनाकर छिड़काव करने की सलाह दी। साथ ही धान में चूहा अन्य भंडारा के विधि की भी जानकारी दी। इस कार्यक्रम में राजेश श्रीवास्तव जी वार्ताकार उपस्थित होकर कार्यक्रम को संचालित किया और किसानों से समसामयिकी विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *