अपना जिला

नहींं रहे निजाम भाई, सज्जनता व सादगी के थे मिसाल

● जनाजे में उमडी भीड,लोगों ने नम आँखो से दी भाव भीनी विदाई

(डॉ.अरुण कुमार मिश्र)

कोपागंज/ मऊ । नगर के मुहल्ला वाजिद पुरा निवासी निजाम भाई का निधन गुरुवार की रात्रि मऊ के एक निजी नर्सिंग होम में हो गया। इनके निधन से पूरा क्षेत्र मर्माहत है।
निजाम भाई का जन्म भले ही एक बुनकर परिवार में हुआ था लेकिन वे सभी वर्गों में लोकप्रिय थे। इस बात का प्रमाण उनके जनाजे में उमड़ी भीड़ से लगाया जा सकता है।
ज्ञातव्य हो कि निजाम भाई नगर के प्रमुख व्यवसाई, समाज सेवी एवं पत्रकार ओम प्रकाश गुप्त के यहाँ अपने जीवन के 48 वर्ष एक संरक्षक के रूप में सेवा देते हुये गुजार दिये। आज इस भौतिकवादी युग में कोई किसी के यहाँ इतना लम्बा वक्त गुजार दे कोई समान्य बात नही है। मात्र 20 वर्ष कि आयु में इस सम्मानित परिवार से जुड़े और हास्पीटल के बेड तक सम्बन्धों को बखूबी निभाया कोई सम्बन्धों को निभाना इनसे सीखे। निजाम भाई अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गये है। निजाम भाई के निधन पर शोक सम्वेदना प्रकट करने वालो में वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश गुप्त, प्रमुख व्यवसाई अखिलेश गुप्त, पत्रकार सुरेश यादव, वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल अजीम खाँ, डा. सरफराज अहमद, सुशील पाण्डेय, हौजैफ रिजवी, अरुण कुुमार राय, पत्रकार मनोज वर्मा ,पंकज यादव ,दीना गुप्त, विशाल सहित सैकडों लोग उपस्थित थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *