अवैध असलहे व चाकू के साथ दो गिरफ्तार
मऊ। थाना घोसी में दिनांक 12.07.2018 को उप निरीक्षक सविन्द्र राय मय हमराहियान के देखभाल क्षेत्र के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर असना नहर पुलिया से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर कब्जे से 01 अदद तमंचा व कारतूस 315 बोर बरामद किया गया पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम राजू पुत्र इसराइल निवासी निजामुद्दीनपुर थाना दुल्लापुर जनपद गाजीपुर बताया उक्त में थाना स्थानीय पर अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 258/18 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।
उधर थाना घोसी में दिनांक 13.07.2018 को उप निरीक्षक सविन्द्र राय मय हमराहियान के देखभाल क्षेत्र के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पर इमामबाड़ा बड़ागाँव से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर कब्जे से 01 अदद अवैध चाकू बरामद किया गया पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम दिलशाद पुत्र मुमताज अहमद निवासी कैसवाड़ा खास थाना घोसी मऊ बताया उक्त में थाना स्थानीय पर अभियुक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 259/18 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।
