शिक्षक का उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जायेगा : जगमोहन
पहसा/मऊ। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उ0प्रा0 वि0 पहसा के प्रांगण में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक इकाई रतनपुरा के तदर्थ कमेटी की बैठक वृहस्पतिवार को हुयी। बैठक की अध्यक्षता करते हुए ब्लाक इकाई के संयोजक जगमोहन सिंह ने कहा कि ब्लाक में अगले सप्ताह से सदस्यता अभियान चला कर जिले से प्राप्त निर्देश के अनुसार तीन माह के अन्दर विधिवत चुनाव होगा । शिक्षक का उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जायेगा । सहसंयोजक परवेज आलम अंसारी ने कहा कि शिक्षक हितों की हर कीमत पर रक्षा की जायेगी । जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रवीण राय ने कहा कि शिक्षक नामांकन वृद्धि के लिए शतत प्रयत्नशील रहें ताकि संगठन के नामांकन वृद्धि के संकल्प को पूरा किया जा सके ।
बैठक में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मॉग की गयी कि शीघ्र पुस्तके प्राप्त करायी जाय जिससे नामांकन वृद्धि एवं गुणवत्ता के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।
बैठक में मुख्य रूप से रमाशंकर सिंह, प्रेमलता सिंह, बिन्दुमती देवी, सत्यप्रकाश गुप्ता, मातेश सिंह, अखिलेश सिंह, सुमित्रा देवी, रामानन्द सिंह, विनय सिंह, चन्द्रप्रकाश सिंह, भानु तिवारी, पुष्पा मिश्रा, अरविन्द राय, इकलाख अहमद, पियुष प्रधान, श्याम नारायण सिंह, अनूप गुप्ता, अमित राय, विन्ध्याचल प्रसाद, मनोज सिंह, हरेन्द्र यादव, बृजेश सिंह, बालेश्वर बिन्द, अजय सिंह, गिरिजा प्रसाद, शम्भू सिंह, परमानन्द, राजेश यादव, हृदयशंकर चौहान, दीपक सिंह, हरेन्द्र राम, राजकुमार सिंह, अवधेश सिंह, मुहम्मद फारूकी, संजीव पाण्डेय, राधेश्याम राम, हरेन्द्र राम आदि शिक्षक उपस्थित थे।

