आरएसएस ने मदद के लिए जारी किया हेल्पलाइन नंबर
प्रयागराज। लॉकडाउन में फंसे लोगों की मदद के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। आएसएस और उसके अनुषांगिक संगठन सेवा भारती के स्वयंसेवक लॉकडाउन शुरू होने के साथ ही जरूरतमंदों को राशन, भोजन, दवा आदि की मदद उपलब्ध करा रहे हैं। हेल्पलाइन नंबर इसलिए जारी किया है ताकि कोई भी जरूरतमंद छूट न जाए। काशी प्रांत में पड़ने वाले प्रयागराज, कौशाम्बी और प्रतापगढ़ जिलों के लिए भी नंबर जारी हुआ हैं जिनपर फोन करके राशन, दवा आदि की मदद ली जा सकती है।
प्रयागराज महानगर में प्रयाग उत्तर भाग के लिए प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. मुरारजी त्रिपाठी 9839260982 व भाग प्रचार प्रमुख रामकुमार 9935058840 व सह भाग संपर्क प्रमुख मुकेश 7905377921 जबकि प्रयाग दक्षिण में सेवा भारती के विभाग अध्यक्ष सुजीत सिंह 9415212646 व 9576337111, भाग प्रचार प्रमुख नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव 9415365280 व सह भाग कार्यवाह अजय कुमार सिंह 7985379466 से संपर्क किया जा सकता है। गंगापार में सह जिला कार्यवाह जगत नारायण 9918182550, नगर कार्यवाह फूलपुर रवि पांडेय 9839376384 व जिला मार्ग प्रमुख राम बहादुर यादव 8009190715 जबकि यमुनापार में सह जिला कार्यवाह जीतेन्द्र बहादुर सिंह 9918834768 व 9450703775 और जिला गो सेवा प्रमुख राजेन्द्र प्रसाद तिवारी 9936950054 से संपर्क किया जा सकता है।
कौशाम्बी में जिला मुख्य मार्ग प्रमुख प्रमोद 9793405540 व खंड शारीरिक शिक्षा प्रमुख नागेन्द्र कुमार मिश्र 9559845397 जबकि प्रतापगढ़ में सह नगर संघ चालक नीतेश 9670700486, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अखिलेश पांडेय 9453337097 व 7905643271 और हिन्दू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी 9451825459 व 8299899948 से संपर्क कर सकते हैं। कुंडा में सह जिला बौद्धिक शिक्षा प्रमुख करुणेन्द्र 9453900942 व सह जिला सेवा प्रमुख सुरेश 9453767000 के नंबर पर फोन करके मदद मांग सकते हैं। प्रांत प्रचार प्रमुख डॉ. मुरारजी त्रिपाठी ने बताया कि असहाय व निर्धन लोग इन नंबरों पर संपर्क कर आवश्यक सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

