सपा नेता शाश्वत ने 50 जरूरतमंद परिवारों को पहुँचाया हफ्ते भर का राशन
मऊ। सपा नेता शाश्वत तिवारी विपुल के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आवाह्न पर (कोई न भूखा सोने पाए) 50 गरीब जरूरतमंदों के परिवारों को चिन्हित कर 1 हफ्ते का राशन उपलब्ध कराया गया। मऊ शहर के विभिन्न स्थानों पर कोविड-19 जैसी महामारी काल में गरीब तबके के लोगों के सहयोग में सपा नेता शाश्वत तिवारी विपुल, मनीष राय (प्रधान बनौरा), अनूप यादव, शुभम सिंह, एड० सौरभ कुमार शाह, शशिभूषण यादव, शिवेश त्रिपाठी, विवेक दुबे, बहादुर विश्वकर्मा के जनसहयोग से क्षेत्र की गरीब परिवारों को सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुवे 1 हफ्ते का राशन वितरित किया जिसे पाकर लोगों के मन प्रसन्नता से भर उठे।
शाश्वत तिवारी विपुल ने कहा कि वितरण यहीं समाप्त नहीं होगा जब तक सभी सामाजिक व्यवस्था सुचारू रूप से पटरी पर नहीं आ जाती तब तक जरूरतमंदों को अनवरत राशन पहुँचाया जाएगा।
