विद्युत विभाग ने की बकाए की राजस्व वसूली, सात बड़े बकायेदारों के कनेक्शन काटे
मोहम्मदाबाद गोहना/मऊ। विद्युत विभाग द्वारा चलाए जा रहे 25 मार्च से 31 मार्च तक बड़े बकायेदारों पर लगाम कसने हेतु विभाग की टीम पूरी तरह से चौकन्ना है।अधिशासी अभियंता विद्युत चंद्र प्रकाश बिंदु के निर्देश पर बुधवार को एसडीओ एम के आर्य के नेतृत्व में टीम ने मोहम्मदाबाद गोहना विजय स्तंभ चौक,मोहल्ला गोलवार टोला, स्टेशन रोड, चौक आदि मोहल्लों में जांचकर सात बड़े बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काटे। वही एक बड़े बकायेदारों नागेंद्र कुमार जिनके ऊपर ₹84000 विद्युत बकाए थे इन्हें सख्त निर्देश दिया कि 3 दिनों के अंदर विद्युत बिलों का भुगतान कर दे। जबकि राजस्व बकाये के रूपं में विभाग के लोगों ने ₹337000 बिल बकाए को जमा कराए।
इस मौके पर अवर अभियंता राजेंद्र कुमार,अनुज कुमार सिंह, आलम खान, चंद्र भूषण यादव, लक्ष्मण यादव,राजेश कुमार आदि विद्युत विभाग के कर्मी मौजूद रहे।

