अपना जिला

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, मतदान के लिए ग्रामवासियों को किया जागरूक

मुहम्मदाबाद गोहना। मऊ।विकास खण्ड मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम पंचायत चकबरबोझी, सियाबस्ती, इटौरा चौबेपुर, सहुआरी, भातकोल, बन्दीघाट, भदीड़, खलिसा सहित दर्जनों स्थानों पर बनाए गए मतदान केंद्रों का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना अतुल वत्स, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना राजकुमार एवं प्रभारी निरीक्षक विमलप्रकाश राय ने स्थलीय निरिक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों को इलक्ट्रानिक वोटींग मशीन में मतदान करने का तरीका भी बताया।साथ ही मतदान मे खलल डालने वालों जैसे आपराधिक रिकॉर्ड वाले ब्यक्ति, अपने चहेतों के पक्ष मे लोभ देकर मतदान करवाने वाले ब्यक्ति आदि की भी जानकारी ली,और कहा कि अगर कोई ब्यक्ति किसी को डरा धमका कर मतदान कराने की कोशिश करें तो तत्काल इसकी जानकारी मुझे एवं जिलाधिकारी मऊ को दें।जिससे उसके ऊपर कड़ी कार्यवाही की जा सके।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान चकबरबोझी आशीष प्रताप सिंह,नन्द कुमार सिंह,ग्राम प्रधान टुनटुन सिंह, इन्द्रपाल सिंह, शैलेंद्र सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख मुहम्मदाबाद गोहना सुबाष सिंह, भैरव सिंह, राघवेंद्र,पार्वती कमला, मीरा, बासदेव, चन्द्रशेखर सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *